RO - 12460/ 2

बिलासपुर। जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया था। पूरा मामला मामला तारबाहर थाने का है।

जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफ तारबाहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। पुलिस को पता चला कि श्याम मोदिकर रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है।

आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लॉकअप में रखा गया था। जब आज बुधवार को आरोपी को देखा गया तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस कर्मी घबरा गए और तारबाहर टीआई मनोज नायक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक आरोपी की पत्नी रीना मोहदीकर ने बताया कि उनके पति को पुलिस ने शाम 7 बजे से गिरफ्तार कर लिया था, इसके बाद उन्हें भी पुलिस मुंगेली से बुलाया गया। उन्हें देर रात 11.30 बजे तक थाने में बैठाकर रखा गया था फिर बाद में छोड़ा गया। अब इस मामले की जांच की जा रही है।