Saturday, July 27, 2024
Homeदेशबुल्ली बाई App: आरोपियों की जमानत का विरोध, पुलिस ने दी ये...

बुल्ली बाई App: आरोपियों की जमानत का विरोध, पुलिस ने दी ये दलील, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई। (Bulli Bai App) मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने वाले ‘बुल्ली बाई’ ऐप से जुड़े एक मामले में पुलिस अधिकारियों ने अदालत में हलफनामा पेश किया। अधिकारियों ने अदालत को बताया कि इस मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने समाज में शांति भंग करने और धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के इरादे से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए सिख समुदाय से संबंधित नामों का इस्तेमाल किया।

शहर पुलिस के साइबर सेल ने मामले के तीन आरोपियों विशाल कुमार झा, श्वेता सिंह और मयंक रावत द्वारा दायर जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए उपनगरीय बांद्रा में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना हलफनामा प्रस्तुत किया।

पुलिस ने अदालत से आरोपियों जमानत याचिका खारिज करने की मांग करते हुए कहा कि आरोपी भाग सकते हैं या मामले में सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। साइबर सेल ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा बुल्ली बाई ऐप मामले में गिरफ्तार किए गए नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील मामले में पकड़े गए आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को हिरासत में लेने के लिए एक पुलिस टीम को राष्ट्रीय राजधानी भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments