Saturday, July 18, 2026
Home Breaking शिक्षक के साथ विवाद के बाद बदमाशों ने उनकी कार में आग...

शिक्षक के साथ विवाद के बाद बदमाशों ने उनकी कार में आग लगा दी, पुलिस ने मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू

261

The Duniyadari: दंतेवाड़ा- शिक्षक की कार को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले बदमाश एक बच्चे को मारने के लिए दौड़ा रहे थे। तब शिक्षक ने उन्हें रोका था। इसी बात से खफा होकर उन्होंने सुबह कार में आग लगा दी। मामले के संबंध में पुलिस थाना में लिखित की गई है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक का नाम राकेश मिश्रा है, जो गीदम कन्या शाला में पोस्टेड हैं। इन्होंने बताया कि एक दिन पहले उनके साथ के एक शिक्षक के बेटे को कुछ बदमाश मारने के लिए दौड़ा रहे थे। उनका कहना था कि बच्चे ने स्कूटी से पाइप तोड़ दिया। बच्चा भागते हुए उनके घर आ गया था। डरा हुआ था। जिसके बार उनके भाई संतोष मिश्रा (शिक्षक) भी घर से बाहर निकले।

उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया। वहीं कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा। लेकिन बाद में विवाद शांत हो गया। वहीं आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके घर के पास ही खड़ी उनकी कार को किसी ने आग लगा दी। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में उनके कुछ दस्तावेज भी थे जो जल गए।

वहीं राकेश मिश्रा ने इसकी खबर फौरन पुलिस को दी। राकेश ने बताया कि उन्हें शक है कि एक दिन पहले जिनके साथ विवाद हुआ था वे ही कार में आग लगाए हैं। फिलहाल गीदम पुलिस थाने में इस मामले के संबंध में लिखित शिकायत की गई है। थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि ये कृत्य करने वाला जो भी बदमाश हो उसे जल्द ही पकड़ेंगे। CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं। अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा।