Thursday, April 16, 2026
Home Breaking साबित हुई जिंदगी की आखिरी चोरी… लोडिंग चुराकर भाग रहा था, पेड़...

साबित हुई जिंदगी की आखिरी चोरी… लोडिंग चुराकर भाग रहा था, पेड़ से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, मौत…

119

The Duniyadari: सारनी- स्टेट हाईवे 43 बैतूल-परसिया पर बुधवार रात सड़क हादसे में मालवाहक वाहन चला रहे शख्स की मौत हो गई। वाहन में गत्ते से टुकड़े भरे थे, जो पेड़ से टकरा गया। मृतक वाहन को चोरी करके ले जा रहा था।

सारनी थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि मृतक की पहचान रेहान उर्फ बिट्टू निवासी भोपाल के रूप में की गई है। आरंभिक जांच में पता चला है कि रेहान वाहन चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

टक्कर में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन पाथाखेड़ा निवासी संतोष कुमार का है जिसमें गत्ते भरे हुए थे। संतोष ने पुलिस को बताया कि रात में गाड़ी भरकर खड़ी की थी। अज्ञात चोर उसे चोरी कर भाग रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गया।