Monday, March 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजीः भारी बारिश से गिरी दीवार , मलबे में दबकर वृद्धा की...

सीजीः भारी बारिश से गिरी दीवार , मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, एक घायल

250

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बिलाईटांगर गांव शनिवार सुबह में भारी बारिश से जर्जर दीवार के गिर जाने से मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में 35 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है, उसे रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग छह बजे बिलाईटांगर निवासी स्वाति रजक 60 साल, अपने भतीजे संजय रजक 35 साल और नंदनी रजक पांच साल के साथ घर मे सोई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पूरी दीवार गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वृद्धा सहित तीनों लोगों को मलबे में दबा पाया।

घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाते हुए घायलों को इलाज के लिये पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने वृद्धा स्वाति रजक को मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल संजय की हालत को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। संजय के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई है। वहीं वृद्धा के पास ही सो रही पांच साल की स्वाति पूरी सुरक्षित है।