Thursday, April 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Big Breaking : आंगनबाड़ी के 44 पदों पर की गई भर्ती...

CG Big Breaking : आंगनबाड़ी के 44 पदों पर की गई भर्ती हुई निरस्त, चयन समिति के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी…

238

बलरामपुर। Anganwadi Recruitment cancelled : कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कार्यालय महिला बाल विकास विभाग ,परियोजना कुसमी के तहत हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 44 पदों पर की गई भर्ती प्रक्रिया को नियुक्ति निर्देश के विभिन्न कंडिकाओं में उल्लेखित विहित प्रावधान एवं मापदंडों का विधि सम्मत पालन नही करने पर पूर्ण रूप से निरस्त करते हए चयन समिति के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

बता दें कि कार्यालय महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। कलेक्टर विजय दयाराम के. के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही भर्ती प्रक्रिया के संबंध में असंतुष्ट आवेदकों द्वारा भर्ती प्रक्रिया के जांच हेतु शिकायत प्रस्तुत किया गया था।