Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी: प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखिए सूची

सीजी: प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखिए सूची

280

CG: State Executive of State Congress Medical Cell declared, see list

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्‍यों को सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में केबिनेट मंत्री शिक्षा एवं आदिवासी विकास डॉ. प्रेमसाय सिंह, केबिनेट मंत्री नगरीय विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक डॉ. प्रीतम राम, डॉ. केके ध्रुव, डॉ. विनय जयसवाल को जिम्‍मेदारी दी गई है।

वहीं  विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डॉ. महेश सिन्हा, डॉ. ललित शाह, डॉ. महेन्द्र देवांगन, डॉ. चंद्रिका साहू, डॉ. मानिक चटर्जी, डॉ. परिवेश मिश्रा, डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ. अजय तिर्की, डॉ, सुनील खेमका, डॉ. संदीप दवे, डॉ. देवेन्द्र नायक, डॉ. विवेक केशरवानी, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्‍यों में डॉ. अरूण केडिया, डॉ. अनिल जैन, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. अशोक बजाज, डॉ. सत्यजीत साहू, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. केपी जांगडे, डॉ. एचआर प्रसाद, डॉ. प्रियांक ठाकुर, डॉ. विनय गिरिपुंजे, डॉ. भुवन लाल कुमरे, डॉ. तरूण साहू, डॉ मनीष गुप्ता एवं संयोजक नर्सिंग फार्मेसी और पैरा मेडिकल विंग – आशीष अग्रवाल, संयोजक जूनियर डॉक्टर व चिकित्सा छात्र विंग – डॉ. गौरव सिंह परिहार, संयोजक डेंटल कॉलेज विंग – डॉ. पूजा गुप्ता को शामिल किया गया है।