Thursday, April 16, 2026
Home देश बिग ब्रेकिंग: अमेरिका में प्लेन हाईजैक , पायलट ने दी वॉलमार्ट स्टोर...

बिग ब्रेकिंग: अमेरिका में प्लेन हाईजैक , पायलट ने दी वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करने की धमकी, मचा हड़कंप

437

नई दिल्‍ली/टुपेलो। (Plane hijacks in America, pilot threatens to crash into Walmart store, stirred )अमेरिका में प्लेन हाईजैक की घटना और धमकी के बाद हड़कंप मच गया है, आनन-फानन में अधिकारियों ने इलाके से निवासियों को वहां से निकालना शुरू किया। सभी नागरिकों से अगले निर्देश मिलने तक उस क्षेत्र से दूर रहने की बात कही गई। टुपेलो पुलिस ने कहा कि वो उस पायलट के संपर्क में हैं जिसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दी है।

जानकारी के अनुसार पायलट ने 9-सीटर विमान को हाइजैक कर टुपेलो हवाई अड्डे से लेकर उड़ान भरी, इसके बाद एक घंटे तक वह शहर के ऊपर ही उड़ान को नचाता रहा। प्‍लेन हाइजैक जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने कई दुकानों को खाली कराया है।

०-अगले निर्देश तक क्षेत्र से दूर रहें

आनन-फानन अधिकारियों ने इलाके से निवासियों को वहां से निकालना शुरू किया. सभी नागरिकों से अगले निर्देश मिलने तक उस क्षेत्र से दूर रहने की बात कही गई. टुपेलो पुलिस ने कहा कि वो उस पायलट के संपर्क में हैं जिसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दी है।

०-तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पायलट की इस अजीबोगरीब हरकत की वजह से लोग हैरान हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है। अभी तक इस बात को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है, पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।