Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 280 कट्टा धान जब्त

अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 280 कट्टा धान जब्त

264

The Duniyadari: महासमुंद- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार अवैध धन परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार रात अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में सीमा जांच चौकी नर्रा पर रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई की गई।

रात 12 बजे जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी04/ZC/0440 में लगभग 280 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक भेखराम साहू, ग्राम गोतमा, थाना खरियार रोड, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) से संबंधित था। जांच के दौरान धान से संबंधित किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

मौके पर मौजूद मंडी अधिकारी कुशलराम ध्रुव, यशवंत कुमार रात्रे, और सिपाही बालकृष्ण प्रधान ने धान से लदे वाहन को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहन और धान को कृषि उपज मंडी समिति, बागबाहरा की अभिरक्षा में रखा गया है।