Saturday, March 14, 2026
Home Breaking अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 120 बोरी धान जब्त

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 120 बोरी धान जब्त

125

The Duniyadari:कोरिया- जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 बोरी धान जब्त किया। यह कार्रवाई पटना तहसीलदार प्रतीक जायसवाल के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर को ग्राम डुमरिया स्थित अमन एग्रो राइस मिल से धान का अवैध परिवहन कर सूरजपुर ले जाया जा रहा था। तहसीलदार ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन क्रमांक सीजी 15-सी.वाय. 2211 को रास्ते में पकड़ लिया।

इस कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी एन. एस. राठौर का भी सहयोग रहा। जब्त वाहन और उसके चालक को थाना पटना के सुपुर्द कर दिया गया। तहसीलदार जायसवाल ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती जारी रहेगी और मिल मालिकों व व्यापारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

सोनहत में आकस्मिक निरीक्षण, 50 बोरी धान जब्त : 

धान खरीदी केंद्र सोनहत में भी  तहसीलदार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि कृषक जोखन ने कोचिया श्याम लाल यादव से 50 बोरी धान खरीदा था और उसे समिति में बेचने की कोशिश कर रहा था। साथ ही, दो बोरी पुराना धान घर से लाया गया था। जांच में कोचिया का धान प्रमाणित होने पर दोनों को जब्त कर लिया गया। मौके पर पंचनामा तैयार कर 50 बोरी धान और दो बोरी पुराने धान को सुपुर्दगी में दे दिया गया।

अवैध कारोबारियों में हड़कंप : 

प्रशासन की सख्ती और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।