Monday, August 17, 2026
Home Breaking KORBA: पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले...

KORBA: पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो

100

The Duniyadari: कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पताड़ी गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा, जिसमें उसने पुलिस द्वारा की जा रही कथित प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार युवक ने वीडियो में स्पष्ट कहा कि उसे अपने परिवार से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की गालियों और दबाव के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि युवक की आत्महत्या की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।