The Duniyadari: गरियाबंद- जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल तीन पदों पर भर्ती की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी (ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। वहीं सेक्टर धवलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरार (ग्राम पंचायत आमामोरा) में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद खाली है। इसके अलावा सेक्टर गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पारागांव में भी सहायिका का एक पद भरा जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल www.erecruitment.in� के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 28 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं, जहां से आवेदक पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।















