Friday, October 23, 2026
Home Breaking आज मंत्रालय नया रायपुर में गौ वंश से तस्करी अपराध के रोकथाम...

आज मंत्रालय नया रायपुर में गौ वंश से तस्करी अपराध के रोकथाम के लिए गृह विभाग की समीक्षा बैठक

163

The Duniyadari: रायपुर- आज मंत्रालय नया रायपुर में गौ वंश से तस्करी अपराध के रोकथाम के लिए गृह विभाग की समीक्षा बैठक हो रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा अफसरों की बैठक ले रहे है।

बता दें कि मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के हर जिले में गौ तस्कर सक्रिय हैं। बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, मोहला-मानपुर को अपना गढ़ बना रखा है। बिलासपुर में पचपेड़ी, सीपत, कोटा, रतनपुर, पाली-तखतपुर, चकरभाठा, मुंगेली और सकरी से तस्करी कर रहे हैं। रायपुर में मंदिर हसौद, आरंग और तरपोंगी इलाके से तस्करी की जा रही है।

इसी तरह से राजनांदगांव में अंबागढ़, कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा, खैरागढ़ के पांडादाह, चांदगढ़ी और प्रधानपाठ बैराज में, छुईखदान में छिंदारी बांध, बालोद जिले से भी गौ तस्करी हो रही है। बस्तर के परपा थाना क्षेत्र में तस्कर सक्रिय हैं। धमतरी के अर्जुनी-कुकरैल और रायगढ़ के रैरूमाखुर्द इलाके में गौ तस्कर सक्रिय हैं।