Monday, April 13, 2026
Home Breaking आधी रात मीडिया कॉलोनी में हुड़दंग, वाहनों में तोड़फोड़… CCTV में कैद...

आधी रात मीडिया कॉलोनी में हुड़दंग, वाहनों में तोड़फोड़… CCTV में कैद दो युवक, रहवासियों में दहशत

10

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी के सोनडोंगरी स्थित मीडिया कर्मियों की आवासीय कॉलोनी में आधी रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात करीब 1 बजे दो अज्ञात युवक कॉलोनी में घुसे और वहां खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने घरों की ओर ईंटें फेंकी और एक ठेले को पलटकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब कॉलोनी के अधिकांश लोग सो रहे थे। कूलर और पंखों की आवाज के चलते किसी को तत्काल घटना की भनक नहीं लगी। सुबह जब रहवासी बाहर निकले तो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त और आसपास सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया।

घटना के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें दो युवक कॉलोनी के भीतर घूमते हुए वाहनों को गिराते और नुकसान पहुंचाते दिखाई दिए। फुटेज सामने आने के बाद रहवासियों में नाराजगी बढ़ गई है और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। रहवासियों ने रात में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़कर कानूनी कार्रवाई की .