Monday, September 14, 2026
Home Breaking CG BREAKING: डैम में नहाने गए प्लांट कर्मचारी की डूबने से मौत,...

CG BREAKING: डैम में नहाने गए प्लांट कर्मचारी की डूबने से मौत, एक घंटे बाद मिला शव

73

The Duniyadari: रायगढ़-  जिले के बनखेता स्टॉप डैम में नहाने गए एक प्लांट कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना क्षेत्र पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम भेंड्रा निवासी मुकेश महंत (35) सनस्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत था। रविवार को वह अपने 3–4 साथियों के साथ बनखेता स्टॉप डैम नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान मुकेश अचानक गहरे पानी की ओर बढ़ गया और देखते ही देखते डूब गया।

काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने पर साथियों ने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया।

करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद मुकेश का शव डैम के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिला सेनानी अधिकारी ब्लास्यिुज कुजूर ने बताया कि युवक गहरे पानी में डूब गया था और उसी क्षेत्र के आसपास उसका शव बरामद किया गया।