The Duniyadari: कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। हाल ही में शहर में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम बच्चे की मौत के बाद भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रित होती नजर नहीं आ रही है।
इसी बीच वार्ड क्रमांक 58, सरदार पटेल नगर में मंगलवार, 1 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे एक निवासी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, जिसके कारण सुबह-शाम आने-जाने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों में डर बना रहता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


























