Wednesday, October 28, 2026
Home Uncategorized ई-चालान भुगतान में धोखाधड़ी से बचें, केवल सरकारी पोर्टल का ही करें...

ई-चालान भुगतान में धोखाधड़ी से बचें, केवल सरकारी पोर्टल का ही करें उपयोग

222

The Duniyadari: सुकमा में बढ़ते ई-चालान धोखाधड़ी के मामलों को लेकर प्रशासन की चेतावनी, केवल आधिकारिक पोर्टल mparivahan.gov.in से ही करें चालान की जांच और भुगतान ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके

सुकमा। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसे लेकर परिवहन विभाग ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा है कि चालान की जांच और भुगतान केवल अधिकृत पोर्टल mparivahan.gov.in से ही करें।

सुकमा के जिला परिवहन अधिकारी एस. बी. रावटे ने जानकारी दी कि साइबर ठग नकली ई-चालान के नाम पर लोगों को एसएमएस या मैसेज भेजकर संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। इन लिंकों पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी चोरी हो जाती है, जिससे खातों से रुपए गायब होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग केवल पंजीकृत मोबाइल नंबरों से ही आधिकारिक संदेश भेजते हैं, जिनमें हमेशा सरकारी वेबसाइट का असली लिंक दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध ऐप या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और सतर्क रहकर ही भुगतान करें।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि ई-चालान से संबंधित किसी भी भुगतान या जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।