Wednesday, October 28, 2026
Home Uncategorized ग्रामीणों को बड़ी राहत: सुकमा में दंत उपचार के लिए अब नहीं...

ग्रामीणों को बड़ी राहत: सुकमा में दंत उपचार के लिए अब नहीं जाना होगा दूर

227

The Duniyadari: सुकमा में दंत उपचार की बड़ी सुविधा शुरू, अब मिलेगा निःशुल्क रूट कैनाल इलाज

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, सुकमा में दंत चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाते हुए अब आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) की निःशुल्क सुविधा शुरू कर दी गई है।

अब तक जिले के मरीजों को दांतों की गंभीर समस्या होने पर जगदलपुर या मलकानगिरी जैसे दूरस्थ शहरों तक जाना पड़ता था, लेकिन प्रशासन की इस पहल से अब आधुनिक उपचार सुविधा सीधे सुकमा जिले में उपलब्ध हो गई है।

जिला चिकित्सालय में डॉ. हर्षिता वर्मा की नियुक्ति के बाद यह सेवा शुरू हो सकी है। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है ताकि दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को भी समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

इस पहल से न केवल मरीजों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि उन्हें अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा। प्रशासन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। यह कदम ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।