Thursday, September 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ उरला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई – चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी...

उरला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई – चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी गिरफ्तार

207

The Duniyadari: रायपुर, 15 सितम्बर। उरला थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मोहम्मद शाहिद (उम्र 22 वर्ष), पिता मोहम्मद साहिम हुसैन, निवासी शुक्रवारी बाजार, बिरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा 67(b) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, जिसमें संदेहास्पद सामग्री पाई गई है। मोबाइल का फोरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने किन-किन ऑनलाइन समूहों में नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री साझा की और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर आपत्तिजनक सामग्री का संग्रहण और प्रसार कर रहा था।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें ऐसी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित थाना या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

पुलिस ने कहा कि नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री का संग्रहण, प्रसारण या ऑनलाइन सर्च करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार के अपराधों के प्रति हर व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए।