एकतरफा प्यार में लड़का-लड़की को मारी गोली, युवक ने खुद को भी किया शूट, तीनों की मौत

0
156

इंदौर। शहर में एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की-लड़के को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी। मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत कालेज का है। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक खबर के अनुसार, तीनों की मौत हो चुकी है।

सीजी न्यूज: एसडीएम आफिस का रिश्वतखोर बाबू सस्पेंड

पुलिस के अनुसार लड़की का नाम स्‍नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर है। वह अपने आगर मालवा निवासी दोस्‍त दीपक जाट के साथ मंदिर में दर्शन करने आई थी। गोली मारने वाले लड़के का नाम इंदौर निवासी अभिषेक यादव पता चला है।

खबरों के अनुसार, युवक ने पहले दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसने लड़के व लड़की को गोली मारी। इसके बाद लड़का अरिहंत कॉलेज के गार्ड के पास आया और बोला घबराहट हो रही है पानी पीना है। गार्ड ने प्याऊ बताया।

Breaking: विनोद सिंह होंगे दर्री थानेदार..CSEB चौकी का इन्हें मिला प्रभार…

इसके बाद लड़का कॉलेज की प्याऊ में गया और खुद को गोली मार ली। घटना के दौरान कॉलेज में क़रीब 150 विद्यार्थी थे। पुलिस पहुंची और ख़ुद को गोली मारने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया। युवती को भंवरकुंआ स्थित एप्पल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। फारेंसिक टीम भी यहां पहुंच चुकी है।