Monday, October 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज: एसडीएम आफिस का रिश्वतखोर बाबू सस्पेंड

सीजी न्यूज: एसडीएम आफिस का रिश्वतखोर बाबू सस्पेंड

374

जशपुर। जिले के फरसाबहार में राजस्व अनुभाग के बाबू मोहन राम भगत पर रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद उन्हें एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। सहायक ग्रेड-03 तहसील कार्यालय के अधिकारी पर SDM के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।

पीड़ित पक्षकारों ने पैसे की उगाही का आरोप सहायक ग्रेड-03 मोहन राम भगत पर लगाया था। जिसके बाद इस प्रकार किए गए अनैतिक कार्यों के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत निलंबित कर दिया गया है।