Thursday, September 17, 2026
Home देश एक्ट्रेस हिंमाशी खुराना अस्पताल में भर्ती, माइनस 7 डिग्री में शूट करने...

एक्ट्रेस हिंमाशी खुराना अस्पताल में भर्ती, माइनस 7 डिग्री में शूट करने के कारण नाक से आया खून

352

न्यूज डेस्क। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से चर्चा में आईं पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि क्ट्रेस अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘फत्तो दे यार बड़े ने’ के लिए शूटिंग कर रही थी। अभिनेत्री रोमानिया में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में शूटिंग कर रही थीं, जिस वजह से उन्हें तेज बुखार हो गया और नाक से खून बहने लगा। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

एक्ट्रेस की बिगड़ी तबियत
बिग बॉस 13 में पंजाब की ऐश्वर्या राय के नाम से मशहूर हिमांशी खुराना इन दिनों रोमिया में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फत्तो दे यार बड़े ने फिल्म में हिमांशी के साथ इंदर चहल, निशा बानो जैसे स्टार्स भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमांशी तेज बुखार में भी लगातार शूट किए जा रही थीं। उन्हें फिल्म के एक सीन के लिए ठंडे पानी में शूट करना था। लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने से उनकी नाक से खून बहने लगा और इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।