Thursday, August 20, 2026
Home देश एक ही शख्स में मिला मंकीपॉक्स, कोविड-19 और HIV संक्रमण, दुनिया का...

एक ही शख्स में मिला मंकीपॉक्स, कोविड-19 और HIV संक्रमण, दुनिया का ऐसा पहला मामला, डॉक्‍टर भी हैं हैरान

355

Monkeypox, Covid-19 and HIV infection found in same person,  first such case in the world

रोम । कोविड 19 और मंकीपॉक्स जैसी महामारी ने पूरी दुनिया को डरा कर रखा है वहीं अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आज हर कोई हैरान है। इटली का एक शख्स एक ही समय में कोविड 19, मंकीपॉक्स और एचआईवी तीनों से ही संक्रमित पाया गया है।

बता दें कि यह शख्स गले में खराश, सिरदर्द, थकावट, बुखार और जलन की शिकायत के बाद टेस्ट करवाने गया था। टेस्ट के रिजल्ट में यह बात सामने आई है कि उसके शरीर में तीनों बीमारियों के वायरस हैं। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है जब कोई शख्स एक साथ इन तीनों बीमारियों से संक्रमित पाया गया हो। जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में छपी एक रिपोर्ट में इस शख्स का नाम नहीं बताया गया है।

तीन गंभीर बीमारियों से संक्रमित शख्स

रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स 5 दिनों के ट्रिप पर स्पेन गया था। वहां से लौटने के 9 दिनों के बाद उसमें ये सभी लक्षण दिखाई देने लगे। लक्षणों के तीसरे दिन उस शख्स ने कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि की।

बता दें कि उस शख्स के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चकत्ते के बाद दाने भी आने लगे थे। घबराकर जब वह शख्स अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में पहुंचा तो अस्पताल ने उसे संक्रमण रोग विभाग में रेफर कर दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक संक्रमित शख्स के शरीर के अन्य भागों के साथ-साथ मलद्वार वाले हिस्से में भी घाव होने लगे थे। जिसके बाद टेस्ट रिपोर्ट में मंकीपॉक्स और एचआईवी संक्रमण भी कंफर्म हो गया।

जीनोम की सीक्वेंन्सिंग में यह पता चला कि उसे ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BA.5.1 का संक्रमण हुआ है। जबकि उन्हें फाइजर की वैक्सीन की दोनों डोज दी गई थी। इस पूरे मामले की केस स्टडी जर्नल में छपी थी। कोविड 19 और मंकीपॉक्स से रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब एचआईवी संक्रमण का इलाज होना बाकी है।