Friday, May 15, 2026
Home Breaking एयरपोर्ट कर्मचारी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

एयरपोर्ट कर्मचारी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

31

The Duniyadari: रायपुर के भाठागांव इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय घर में वह अकेला था, जबकि उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे और मां एक शादी समारोह में गई हुई थीं।

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। इसमें एक युवती का उल्लेख करते हुए युवक ने खुद को धोखा मिलने की बात लिखी है और उसके अन्य लोगों से संपर्क होने का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान कोमल वर्मा (25) के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट में कार्यरत था। वह मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के खपराडीह गांव का रहने वाला था और वर्तमान में परिवार के साथ भाठागांव में रह रहा था।

घटना के बाद परिजनों ने संबंधित युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम संबंध से जुड़े तनाव का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।