Thursday, November 5, 2026
Home देश एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी

475

नई दिल्ली । रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मैसेज के द्वारा दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, मैसेज में 20 लाख रुपये की मांग की है।

इससे पहले गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। रांची पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।