Sunday, June 14, 2026
Home Breaking एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी से मिले मुख्यमंत्री, उपलब्धि पर...

एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी से मिले मुख्यमंत्री, उपलब्धि पर दी बधाई

4
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur- अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत की शानदार सफलता के बाद छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित खेल जगत से जुड़े कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अवि मानिकपुरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने और भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान देने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर पहचान बना रहे हैं, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन ही बड़ी उपलब्धियों की कुंजी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अवि आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के साथ खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिलासपुर के अवि मानिकपुरी ने हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर शानदार प्रदर्शन किया था। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिसमें अवि की भूमिका उल्लेखनीय रही।