Wednesday, July 29, 2026
Home Breaking नेशनल हाईवे पर टैंकर-ट्रक की भीषण भिड़ंत, दोनों चालक घायल, एक घंटे...

नेशनल हाईवे पर टैंकर-ट्रक की भीषण भिड़ंत, दोनों चालक घायल, एक घंटे तक लगा जाम

44
Oplus_16908288

The Duniyadari: जगदलपुर– बस्तर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोसा सेंटर के पास तेज गति से आ रहे टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने से दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का चालक वाहन के केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने दोनों घायल चालकों को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के कारण सड़क के बीचोंबीच दोनों भारी वाहन खड़े हो गए थे, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

काफी प्रयास के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक और टैंकर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। प्रारंभिक जांच में वाहन चालकों का नियंत्रण बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।