Thursday, March 12, 2026
Home पुलिस एसपी आफिस में महकमे के अफसरों की मैराथन बैठक, SP ने की...

एसपी आफिस में महकमे के अफसरों की मैराथन बैठक, SP ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा

332

कोरबा। जिले के अलग अलग थानों में लंबित प्रकरण,धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी अपराधों के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सोमवार को मैराथन बैठक ली। समीक्षा बैठक में एसपी न विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी रखने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक सभागार में हुई इस बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल हुए।


समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लंबित मामलों के निराकरण, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, धोखाधड़ी के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने,चिटफण्ड के मामलों में फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर,सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क करवाकर निवेशकों को रकम वापस कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने पर विशेष जोर दिया।

इसी प्रकार गुम बच्चों एवम महिलाओं की दस्तयाबी, छोटे बड़े सभी प्रकरणों पर पर प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने, विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले सम्भावित प्रश्नों की पूर्व से तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि अपराधियों, गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसे आगे भी जारी रखा जाए, साथ ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को गुंडा/ निगरानी सूची में लाने के साथ-साथ जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

समीक्षा मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शेर बहादुर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।