Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर पैदल राजधानी पहुंचे युवा

कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर पैदल राजधानी पहुंचे युवा

296

रायपुर। कोरबा जिले के सबसे बड़े अनुविभाग कटघोरा नगर को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चल रही है। इसी मांग को लेकर कटघोरा के उत्तम सिंह रंधावा और उनके साथी 230 किमी की पदयात्रा कर रायपुर पहुंचे। एक नवंबर को उत्तम सिंह रंधावा, सुनील कुर्रे, रितेश गुप्ता के साथ साकेत वर्मा ,ठंडाराम उइके, चितरंजन पटेल, नारायण सिंह, हनी वर्मा ने पदयात्रा शुरू की थी।

0.जगह जगह हुआ स्वागत

 

टीम का पाली, बिलासपुर सहित अनेक जगहों पर सम्मान किया गया। रविवार सुबह रायपुर में स्थित प्राचीन बंजारी मंदिर पहुंचकर इस अभियान से जुड़े सभी सदस्यों ने माता रानी का आशीर्वाद लिया। उत्तम सिंह रंधावा और साथी सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर कटघोरा को जिला बनाने का दावा पेश करेंगे।