Saturday, July 25, 2026
Home देश करेले का जूस पीने पति राजी नहीं, सेहत के लिए फिक्रमंद पत्नी...

करेले का जूस पीने पति राजी नहीं, सेहत के लिए फिक्रमंद पत्नी पहुंची थाने

333

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पुलिस के पास इसलिए पहुंच गई कि उसका पति करेले का जूस नहीं पीता है। महिला का कहना था कि पति को डायबिटीज की बीमारी है, लेकिन वह उनका बनाया करेले और लौकी का जूस नहीं पीता। उसकी सेहत की चिंता करने पर रोज झगड़ा करता है।

परिवार परामर्श केंद्र पर पुलिस ने कराई सुलह

करेले का जूस पीने से मना करने और आए दिन तकरार से बात इतनी बढ़ गई कि मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। महिला ने पति पर घरवालों की अधिक बात मनाने का आरोप भी लगाया।

परिवार परामर्श केंद्र पर पति-पत्नी की फाइनल काउंसिलिंग की गई। इस दौरान पति ने गलती मानी। उसने कहा कि अब वह करेले का जूस बिना झगड़ा किए पी लिया करेगा। इस पर दोनों में सुलह हो गई। इसके बाद पति-पत्नी साथ-साथ घर चले गए।