Saturday, March 14, 2026
Home कोरबा कलेक्टर की राजस्व अधिकारियो को दो टूक… राजस्व प्रकरणों के लंबित प्रकरणों...

कलेक्टर की राजस्व अधिकारियो को दो टूक… राजस्व प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण…

410
कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने भू-अर्जन, सीमांकन, बंटाकन,नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन आदि के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने भू-अर्जन की समीक्षा करते हुए प्रारंभिक जांच के लिए लंबित प्रकरणों की अनुविभाग वार जानकारी राजस्व अधिकारियों से ली। उन्होंने प्रारंभिक जांच के लिए लंबित प्रकरणों का निराकरण तेजी से करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए।