Monday, April 27, 2026
Home Breaking रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 6...

रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 6 से अधिक लोकल ट्रेनें रद्द

24

The Duniyadari: रायपुर- रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग से जुड़े कार्य के चलते 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस अवधि में कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे के अनुसार इस दौरान करीब 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें बिलासपुर–रायगढ़ मेमू, गेवरा रोड–रायपुर मेमू और कोरबा–रायपुर पैसेंजर सहित अन्य लोकल ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक:

बिलासपुर–कोरबा मेमू 16 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी

बिलासपुर–रायगढ़ मेमू 15 से 26 अप्रैल तक नहीं चलेगी

रायपुर–गेवरा रोड, रायपुर–कोरबा और बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर भी तय तारीखों में बंद रहेंगी

इसके अलावा कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। वापसी में झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा बंद रहेगी।

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।