Tuesday, September 15, 2026
Home कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज नोडल...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज नोडल अधिकारी नियुक्त

94

The Duniyadari: कोरबा, 18 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को जिले में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी।

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर आदेश जारी करते हुए डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।