Thursday, March 12, 2026
Home Breaking कलेक्टर जनदर्शन में आम जनता की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के...

कलेक्टर जनदर्शन में आम जनता की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के निर्देश

97

The Duniyadari: अम्बिकापुर– जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं और मांगों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट कंपोजिट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने मांग और शिकायत को लेकर आवेदन किया। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस जनदर्शन में अपर कलेक्टर सुनील नायक ने जनता की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में पेंशन स्वीकृति और पुनरीक्षण, सीमांकन विवाद, खतौनी में त्रुटियों का सुधार, वन अधिकार पत्र की स्वीकृति, सीसी सड़क निर्माण की मांग, भूमिहीनों के पट्टे, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं तथा राजस्व विभाग से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों को अपर कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर सुनील नायक ने जनदर्शन में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक के आवेदन की त्वरित और पारदर्शिता के साथ निपटान किया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव, रामसिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप, सभी एसडीएम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

नियमित रूप से होगा सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन : 

जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम हर सप्ताह के सोमवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन की मंशा है कि इससे जनता और शासन के बीच संवाद और विश्वास मजबूत हो तथा समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जा सके।