Sunday, October 25, 2026
Home Breaking कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित और निर्वाचन कार्य...

कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित और निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया

282

The Duniyadari: बेमेतरा-बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित और निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

निलंबित शिक्षकों में चैन सिंह ठाकुर शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला कोंगिया कला, विकास कुमार वर्मा सहायक शिक्षक, स्वामी आत्मानंद स्कूल ठेलका, निर्मल ठाकुर व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल बोरतरा, कमलेश कुमार वर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल बोरतरा, नागेश्वर चौहान सहायक शिक्षक शामिल है।