Thursday, October 22, 2026
Home Breaking कल सुबह 10:30 बजे राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को दिलायेंगे शपथ

कल सुबह 10:30 बजे राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को दिलायेंगे शपथ

257

The Duniyadari: रायपुर- कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे। दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आ गया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। बीजेपी ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है।

आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।