Tuesday, October 6, 2026
Home Breaking कस्टडी से आरोपी फरार मामला: चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी की सख्त कार्रवाई

कस्टडी से आरोपी फरार मामला: चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी की सख्त कार्रवाई

112

The Duniyadari: सक्ती जिले में पुलिस महकमे के भीतर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जैजैपुर थाने में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। आदेश जारी होते ही सभी को थाने से हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया गया, जिससे विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई।

निलंबित कर्मचारियों में एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक शामिल हैं। इन पर ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिसके बाद मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण ही आरोपी भागने में सफल हुआ। इसी आधार पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए चारों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की चूक पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।