कोरबा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ विकसित राज्य लिए जाना जाता था अब छत्तीसगढ़ की पहचान ED और CD की बन गई है।
पूर्व मंत्री ने कहा, सीएम सचिवालय के अधिकारी जेल में है या बेल में हम ये कैसे नहीं माने की सीएम भी लिप्त है। नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस्तीफा देना चाहिए।
तिलक भवन टीपी नगर में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता अमर अग्रवाल मीडिया से कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार समूचे भारत वर्ष में भ्रष्टाचार के माम इसलिए शीर्ष पर है।
उन्होंने आरोप लगाया कि, यहां की सरकार भ्रष्टाचार का संरक्षण कर रही। स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्टाचारियों के वकील बनकर भ्रष्टाचारियों के बच केंद्रीय जांच एजेंसियों को पुलिस की धमकी दे रहे हैं। राज्य सरकार के संरक्षण भ्रष्टाचार संगठित अपराध की तरह जड़ें जमा चुका है।
भ्रष्टचार अपनी सारी सीमाएं लांघ चुका
पूर्व मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस राज में मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों के घर से किलो के भाव में चांदी, हीरे, जवाहरात, मोती, बेहिसाब नगद राशि मिल चुकी है। मुख्यमंत्री की करीबी अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे हैं, भ्रष्ट अधिकारियों की 152 कर संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है। यह प्रमाणित हो चुका है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में भ्रष्टचार अपनी सारी सीमाएं लांघ चुका है।
0.छत्तीसगढ़ में गुंडाराज, माफियाराज और जंगलराज
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून के राज की जगह पर गुंडाराज, माफियाराज, जंगलराज और भ्रष्टाचारियों का राज चल रहा है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार इनके इशारे पर कठपुतली की तरह नाच रही है क्योंकि इस सरकार का मकसद जनसेवा नहीं दिल्ली दरबार की धन सेवा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि, भूपेश बघेल सरकार ने चार साल में अपनी पार्टी के निहित स्वार्थ के लिए छत्तीसगढ़ में गुंडाराज कायम कर छत्तीसगढ़ की जनता ही नहीं, राजनीतिक विरोधियों के साथ साथ कांग्रेस के लोगों का जीवन भी दांव पर लगा दिया है। छत्तीसगढ़ में गुंडाराज का सबसे ताजा उदाहरण है कि गौरव मना रही कांग्रेस के एक नेता को न्यायधानी में सड़क पर छलनी कर दिया गया।




























