Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द होगा जिला अध्यक्षों का बदलाव, नए चेहरों को मिल...

कांग्रेस में जल्द होगा जिला अध्यक्षों का बदलाव, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

48

The Duniyadari : रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी जल्द ही जिला अध्यक्षों की नई सूची घोषित करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि मौजूदा 11 जिलों में से कुछ पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि कई नए चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना है।

संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को भेज दी है, जिसमें मौजूदा स्थिति और संभावित नेतृत्व पर सुझाव शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के पर्यवेक्षकों ने भी AICC को अपने अलग-अलग मूल्यांकन भेजे हैं। नई नियुक्तियों के बाद संगठन को और सक्रिय और मजबूती देने की रणनीति पर काम किया जाएगा।