Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल , मॉनसून सत्र को लेकर बनेगी...

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल , मॉनसून सत्र को लेकर बनेगी रणनीति, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

268

The duniyadari रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से मॉनसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है, इससे पहले रविवार 21 जुलाई को शाम 7 बजे रायपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में पार्टी के सभी 35 विधायक शामिल होंगे.

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, खाद-बीज के मुद्दे पर सरकार को घेरने पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा 24 जुलाई को विधानसभा घेराव को लेकर भी रणनीति बनेगी. इस बैठक में शामिल होने वाले सभी विधायकों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.