Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ तेज गति से होगा रायपुर का विकास ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा...

तेज गति से होगा रायपुर का विकास ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा अपने उपलब्धियाँ का ब्योरा।

285

The duniyadari रायपुर. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अपनी उपलब्धियां की जानकारी दी है. उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन में अपने मंत्री पद के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का लेखाजोखा पेश किया. इसके साथ ही उन्होंने बतौर सांसद अपनी भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दी.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है. जिसमें से रायपुर जिले में 8 लाख और बलौदाबाजार जिले में 3 लाख पौधे लगाए जायेंगे. शासकीय CSR, जनभागीदारी से यह पौधारोपण किया जा रहा है. अभियान की शुरुवात भाटापारा, बलौदाबाजार, अभनपुर एवं आरंग में शासकीय स्कूलों और कार्यालयों परिसर में में पौधे लगाकर की गई है. उन्होंने कहा कि एक नया छत्तीसगढ़ बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है.