Wednesday, July 22, 2026
Home Breaking किशोरी के साथ रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार…न्यायिक हिरासत में भेज दिया

किशोरी के साथ रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार…न्यायिक हिरासत में भेज दिया

192

The Duniyadari: अभनपुर– प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन चोरी, लूट, हत्या, चाकूबाजी और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया है। युवक पिछले कई दिनों से नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर रहा था। नाबालिग ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।