Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking कुएं का दूषित पानी पीने से महिला की मौत, करीब 25 लोग...

कुएं का दूषित पानी पीने से महिला की मौत, करीब 25 लोग बीमार…

114

The Duniyadari: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बिस्तान क्षेत्र के मांडवखेड़ा गांव के कुंवर फलिया में दूषित पानी पीने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के कुएं का पानी कुछ दिनों से बदबूदार और रंग में बदलाव के साथ आ रहा था। बावजूद इसके, लोग मजबूरी में इसी पानी का उपयोग कर रहे थे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल ले रही है।

खबर अपडेट…