Monday, September 21, 2026
Home Breaking पत्नी ने पहुंचाया था जेल, बाहर आने के लिए काट ली हाथ...

पत्नी ने पहुंचाया था जेल, बाहर आने के लिए काट ली हाथ की नस; इलाज करा पुलिस ने फिर भेजा कैद खाने

248

The Duniyadari: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके से हैरान करने वाली खबर आई है. एक कैदी ने अपने ही हाथ की नस को अपने ही दांतों से काट लिया. कैदी ने हाथ की नस काट करके आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया. वहीं इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली.

मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर इलाके में एक कैदी ने अपनी ही हाथ की नस को अपने ही दांत से काट लिया. वहीं जेल में बंद दूसरे कैदियों ने जब इसे देखा तो उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहीं पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई.

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने कैदी को तुरंत बैरक से बाहर निकाला और बिना देर किए दानापुर के अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. इलाज के बाद कैदी के हाथ से बह रहा खून रुक गया. डॉक्टरों के मुताबिक, समय रहते और पुलिस की तत्परता के चलते कैदी की जान बचाई गई है.

जानकारी के मुताबिक, इस कैदी को उसकी ही पत्नी ने जेल में बंद करवाया था. यह कैदी शराब पीकर के हंगामा कर रहा था, जिसकी सूचना उसकी पत्नी ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. वहीं गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया. महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था.

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दानापुर के थाना अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने कहा कि कैदी की पत्नी की शिकायत पर ही इसे गिरफ्तार किया गया था. पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति शराब पीकर, मारपीट और हंगामा करता था. वहीं आरोपी ने जेल के बैरक में ही आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई. इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.