Monday, September 14, 2026
Home सूरजपुर कुदरगढ़ दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक...

कुदरगढ़ दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक की मौत—चार गंभीर

113

The Duniyadari : सूरजपुर। ओड़गी क्षेत्र के बांक गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से आए थे श्रद्धालु

सूत्रों के अनुसार, बोलेरो में कुल आठ यात्री सवार थे, जो मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम पहुंचे थे। वापसी के दौरान बांक के पास वाहन पर ड्राइवर का नियंत्रण हट गया और हादसा हो गया।

दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर ही जान चली गई, चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

घायलों का उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओड़गी भेजा गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना होने की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।