The Duniyadari: KORBA- बिजुरी थाना क्षेत्र के वार्ड-7 भालूगुडार में शुक्रवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर के अंदर महिला और बाहर पुरुष का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है।
*लल्ली और सुरेन्द्र सोनी के रूप में हुई पहचान*
मृतकों की पहचान लल्ली और सुरेन्द्र सोनी के रूप में हुई है। महिला का शव घर के भीतर खून से सना पड़ा था, जबकि पुरुष का शव घर के बाहर रक्तरंजित हालत में मिला। सूचना पर बिजुरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
*IG, एडिशनल SP मौके पर पहुंचे*
वारदात की गंभीरता को देखते हुए शहडोल रेंज के IG, एडिशनल SP, SDOP और थाना प्रभारी विकास सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य और सैंपल जुटाए हैं।
*प्रेम प्रसंग का एंगल*
थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। हालांकि पुलिस हत्या के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।















