Friday, September 18, 2026
Home Breaking “कोरबा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में स्वच्छता और सुरक्षा की नई पहल”

“कोरबा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में स्वच्छता और सुरक्षा की नई पहल”

272
Oplus_16908288

KORBA : जिले में संचालित कुल 15 शासकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयो में चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी /चौकीदार की व्यवस्था हेतु शासन के द्वारा स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों के अंतर्गत कुल 29 पदों के लिए 1 वर्ष ( 1सितंबर 2025 से 31अगस्त 2026) तक की अवधि के लिए कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा स्वीकृति प्रदाय की गई है ।

उक्त 29 पदों की स्वीकृति के पश्चात सभी 15 महाविद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी पूर्ण होगी तथा महाविद्यालयों की साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी । उक्त हेतु राशि का व्यय जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा के द्वारा किया जावेगा ।