Monday, November 23, 2026
Home Breaking कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा...

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया

279
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन रामपुर एवं थाना कोतवाली कोरबा की टीमों ने अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की।

थाना सिविल लाइन, रामपुर की कार्रवाई:

गोपी सिंह पावले (निवासी – पोड़ीबहार, शंकर नगर, कोरबा) के पास से 1.163 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12,000 है।

मंगला प्रसाद पाण्डेय (निवासी – चुड़ी मोहल्ला, कांशी नगर, कोरबा) के पास से 155 ग्राम गांजा (80 छोटे पैकेटों में) बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब ₹2,000 आंकी गई है।