Wednesday, August 26, 2026
Home Breaking कोरबा में एक अजीब लव स्टोरी सामने आई… जाने क्या

कोरबा में एक अजीब लव स्टोरी सामने आई… जाने क्या

226

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा में एक अजीब लव स्टोरी सामने आई है। जहां 27 साल की शादीशुदा महिला को उत्तरप्रदेश के रहने वाले युवक (28) से प्यार हो गया। महिला दो बच्चों की मां है और युवक भी शादीशुदा है उसके भी दो बच्चे है। जिल्गा बरपाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक, अब दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए अपने वर्तमान परिवार को छोड़ने के लिए तैयार है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते है जिसके लिए दोनों थाने पहुंच गए।

महिला के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई। शुरुआत में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हुए हैं। महिला ने ये भी बताया कि उसे अपने पति बच्चे से कोई प्रॉब्लम नहीं है फिर भी वह दूसरी शादी करना चाहती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी कोरबा के रहने वाले युवक से हुई थी। इधर, जिस लड़के से उसे प्यार हुआ है वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, जो कोरबा में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। महिला के पति ने उससे पूछा कि क्या वह उसे प्रताड़ित करता है या शराब पीता है, लेकिन महिला ने इन सभी बातों से इनकार किया और दूसरे युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है।