Friday, May 8, 2026
Home Breaking कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, पदोन्नति के बाद ड्यूटी जॉइन करने...

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, पदोन्नति के बाद ड्यूटी जॉइन करने जा रहे SECL के पूर्व GM अरुण त्यागी की सड़क हादसे में मौत

13
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा– जिले में सड़क हादसे रुक नहीं रहे हैं। बांगो थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-130 पर चोटिया के पास गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने सिंगरौली जा रहे SECL गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अरुण त्यागी हाल ही में निदेशक तकनीकी के पद पर पदोन्नत हुए थे। वे कार से ड्यूटी जॉइन करने सिंगरौली रवाना हुए थे। इसी दौरान NH-130 पर चोटिया के पास उनकी कार आगे चल रहे पार्सल वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं।

आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अरुण त्यागी की असामयिक मौत से SECL और कोयलांचल में शोक की लहर है।